ईमानदारी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ईमानदारी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 19 अगस्त 2014

पूर्व मंत्री खेत में

अविभाजित मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ राज्य में लम्बे समय तक मंत्री रहे ननकी राम कंवर, इन दिनों अपने गाँव बंधवा भाटा [रामपुर विधानसभा क्षेत्र ]में खेत को ' मता' कर धान लगा रहे हैं,, पत्रकार धनवेन्द्र जायसवाल बताते हैं- ये पहली बार नहीं वे अपने राजनीतिक जीवन में जब-जब मंत्री न रहे तब उन्होंने इस समय लगन से खेती-किसानी का काम किया है , वे कृषि,सहकारिता,गृहमंत्री रहे..शराबमाफिया उनके निशाने पर रहे,बेबाक ननकी राम की छवि ईमानदार आदिवासी भाजपा नेता की रही हैं,पर उनके इर्द-गर्द की चौकड़ी की वजह वे बीता विधानसभा चुनाव हार गए..!! [ये फोटो-वरिष्ठ पत्रकार भाई शशिकोन्हेर ने whatsaap पर भेजी]

भाजपा के नेता लारंग साय को मैने इस तरह कीचड़ भरे खेतों में 'भैसा-नागर' चलते देखा,वे केन्द्रीय राज्य मंत्री रहे,मैं और अंबिकापुर में नवभारत के पत्रकार सुधीर पाण्डेय वर्षो पहले जब उनके घर,उन्हें 'चन्दो' जाने लिए अकस्मात जा पहुंचे थे. तब वे खेतों में कीचड़ से सने मिले,तब चांदो नक्सली इलाका नहीं था..इस पंकित में बिलासपुर के कांग्रेस के नेता और कई बार मंत्री रहे स्व. गणेश राम अनंत को खड़ा किया जा सकता है, जिनके बेटे को एक ठेले में मैंने  दुकान चलते देखा .. !

क्या ये सब चूक हुए हैं, या फिर अपने जमीर से प्रतिबद्ध ,,!!