सोमवार, 10 फ़रवरी 2014

नक्सलियों से जवाब मांगने आबूझमाड़ पहुंचे पत्रकार




शाबाश 'बस्तर बंधु' शाबाश 'शेर दिल' वे  सोलह पत्रकार जिन्होंने नक्सलियों के गढ़ अबूझमाड़ को पग-पग,नापा और नक्सलियों के नृशंस हत्या के शिकार बने कलमकार साईं रेड्डी और नेमिचंद जैन की हत्या का नक्सलियों से जवाब चाहा,पांच दिनी [26 जन. गणतंत्र दिवस से 30 जनवरी बापू के शहीद दिवस तक] इस  पदयात्रा में कोई नक्सली जवाब देने हाजिर नहीं हुआ.

ओरछा से बेदरे [बीजापुर] तक कोई 90  किमी की  यात्रा के संयोजक कमल शुक्ला रहे.जिसमे कलमकार गिरीश पंकज, के अलावा   संजय शेखर,भप्पी राय,प्रभात aसिंह.लक्ष्मी लहरें,सहित कुल सोलह मीडियामेन शामिल हुए..!आज संध्या बिलासपुर प्रेसक्लब में मेरी नजर 'बस्तर बंधु' पर पड़ी और अभिव्यक्ति के लिए खतरे उठाने के लिए तत्पर इस अखबार में इस विषय पर विशेष सम्पादकीय,यात्रा के सूत्रधार कमल शुक्ला का साक्षात्कार के अलावा पंकज जी लिखित जोखिम भरी यात्रा का वृतांत पढ़ा..!सबको साधुवाद ..!

अखबार का ये अंक मील का पत्थर है. भावी पीढ़ी के लिए,ये दर्पण है, जो आकार,प्रसार में और निर्भीकता और खास खंबर देने का दंभ में जी रहे उनके  है, ये सब उसमें कदाचित नहीं है और न ही प्रकाशित होगा ..कारण लिखना बेफजूल है. इस यात्रा का आयोजन 'सोशल मीडिया' के बूते पर  किया गया. निश्चित ही ये मीडिया अब ताकत में आ चुका है..मित्रो 'बस्तर बंधु' को एक बार मंगवा के, खोज कर जरूर पढ़िए ..पता लगेगा हमारा देश कितनी सदियों के अंतर में जी रहा है और समग्र विकास की हकीकत क्या है ..!!इसके लिए सम्पर्क सूत्र है -मो-09425 59049 ..!
[फोटो-साभार से]

रविवार, 26 जनवरी 2014

कैमरे के साथ साथ .



फोटोग्राफी का शौक लम्हों को कैद करता आया है,कुछ मेरी यादों में बसे है,कभी बिलासपुर सहित दिल्ली तक मिनिट कैमरा सड़क के किनारे आपने सेट में फोटो खींचता..नारायण ताजमहल के परदे के सामने जब इस कैमरे के पीछे काले कपड़े में सर डाल कर फोटो लेता तो मै उसे देखता, बिना बिजली पांच मिनट में फोटो,बिलासपुर  का घोष परिवार फोटोग्राफी की दुकानों में अव्वल था. प्रेस फोटोग्राफी में ये याशिका 635 का युग था,मैंने भी पिताजी का याशिका कैमरा ले लिया, सीनियर नागरवाला प्रेस फोटोग्राफर माने जाते उनके पास 'मामिया' था घर में स्टूडियो उनकी फोटो आज धरोहर हैं जो उनके सुपुत्र जीडी नगरवाला के पास जो नवभारत में फोटो जनर्लिस्ट है.

एसएलआर कैमरे ने युग में नया दौर ला दिया.एस के सिन्हा, सतीश जायसवाल के पास नोकिया,और राहुल सिंह,राजू तिवारी,श्रीकांत खरे मेरे सभी दोस्तों के भी इस तरह का कैमरा था. मुझे याद है मैं और श्रीकान्त बस्तर के उसे इलाके तक फोटो के लिए पहुंचे जिसे आज नक्सल प्रभवित माना जाता है. बाद जगदलपुर के दशहरे में फोटो लेते कलेक्टर पोर्ते जी ने पकड़ा लिया और जो रील कैमरे में थी उसे निकल दिया. बसंत भाई ने कैमरा वापस  दिलवाया,तब तक बीबीसी वाले यहाँ की फोटो ले जा चुके  थे.हम यहाँ नवीन चतुर्वेदी के घर रुके थे जो रत्न परिष्कार केंद्र के प्रमुख थे..बस्तर की फोटो में अशोक पागनिस का कोई सानी नहीं था.

तब फैशगन के बल्ब हर बार बदले जाने का युग जा चुका था,कभी वो फट भी जाते,रायपुर में गोकुल सोनी के फोटो नवभारत में शब्द नहीं चित्र बनते,फोटोग्राफर और स्टूडियो की अब कमी नहीं.हर नये कैमरे को पुराना होने में समय नहीं लगता,पर ये बात सही है की फोटो कैमरा नहीं कैमरे के पीछे खड़ा आदमी और उसका हुनर लेता है.आज गन से नहीं कैमरे से वन्यजीवों की शूटिग होती है.ये बड़ी भली बात है.[फोटो नेट से ]

सोमवार, 13 जनवरी 2014

सार्थक उद्योग एवं व्यापार मेला,बिलासपुर






राष्ट्रीय उद्योग और व्यापार मेला बिलासपुर की शान और पहचान बन कर उभर चुका है ,इस साल दस जनवरी से प्रारंभ मेले का आज समापन आर्ट आफ लिविग के सत्संग आयोजन से होगा.मेले में एनटीपीसी, कोयला कम्पनी एससीएल,अपोलो अस्पताल सहित कोई तीन सौ स्टाल लगे है, शामभीड़ तो इतनी की मानो पूरे शहर का रुख मेले की ओर हो.फोटो लेने इस लिए दोपहर का वक्त चुना. यहाँ जेसीबी की बड़ी मशीनें,कार से ले कर हस्तकला के स्टाल लगे हैं, मेले में प्रतिभाओ का सम्मान,जादू का आयोजन और सांस्कृतिक गलिविधियाँ चलती रही.

डा. रमन सिंह ने मेले का शुभारभ किया,उद्यमियों ने उनके सामने अपनी समस्या रखी.ये एक ऐसा मंच बन गया है, जहाँ इस अंचल का होता विकास परिलक्षित होता है.त्रिवेणी के विशाल सभागृह मेले दिनों गुलज़ार रहता है..हर साल इस सफल आयोजन में उधमियों की सोच,लगन और मेहनत दिखाई देती है जिनके सूत्रधार भाई हरीश केडिया बने हैं..!इस आयोजन से क्षेत्र की उद्यमशीलता को  बढ़ावा और एकजुटता मिल रही है..!

मंगलवार, 31 दिसंबर 2013

सुंदर फूलों की बहार आई ..












नए साल का स्वागत,गुलाब और गेंदे की बगिया में ..
फूल अपनी रंगत-रूप महक से मनमोह लेते हैं..फूलों की ये बगिया है, मित्र सतीश और हरीश शाह की,बिलासपुर से कोई आठ किमी दूर,जन्नत का नजरा है इन दिनों यहाँ,कल मैं अपने दोस्त नवभारत के पूर्व सम्पादक बजरंग केडिया और यूके दूबे जी के साथ यहाँ पंहुचा.साल को विदा करने.फूलों के प्रति शाह परिवार के इस शौक और अनुराग को सलाम, हर गुलाब का नाम याद है उनको.

.दिसम्बर के अंतिम दिन इस बगिया में आम में बौर आ गया थे,रूद्राक्ष में फल,ब्राह्मी बूटी हरी भरी थी,कपूर ,तेजपत्र,कृष्णवट,सिन्दूर,सेहरा, शहतूत, गुडमार न जाने क्या क्या उन्होंने जमा किया है अपनी बगिया में ..!

सोमवार, 16 दिसंबर 2013

लोहे को पीट कर आकार देती नारी







नारी,नर से आगे..वो गर्म लोहे को घन से पीट देती आकार..

मैंने नारी का वो रूप देखा जो नर से हुनर और ताकत में अधिक था, अपने दोस्तों के साथ में जा रहा था कि, गाँव गनियारी में यायावरी लोहारों को कृषि औजार तपते लोहे से बनते देखा. गर्म लोहा ठंडा न हो इसलिए उसपर एक घन पुरुष के दो दूजा नारी का मशीनी गति से पड़ता, भारी लोहे के घन को जब वो गति से चलती तो गर्म लोहा आकार लेता..!.

मैं इन यायावरो के काबिलों को बरसों से जानता हूँ, पहले ये चितौरगढ़ से धान कटाई की इन दिनों छतीसगढ़ पहुँचते थे इस बार सागर मप्र से आये थे.. वोट उनहोंने डाला था निशान उंगली पर था..पर क्या अपने को महाराणा प्रताप के वंशज बताने वाले और सामरिक हथियारों के बाद आज सरकार बनाने वाले यूँ ही भटकते रहेगे..!सारे दिन घन चलके औजार बेचने वाले ये मेहनतकश कबीला रात जब मैं वापस लौटा तो कड़ाके की सर्दी में सड़क से कुछ हट के दीवार के साथ चंद कपड़ो में बच्चो के साथ सोया था..!!

    ये स्प्रिग पट्टे को या सब्बल के टुकड़े को कोयले की आग से गर्म कर पीट-पीट के खेती के परम्परागत ओजार बनाते हैं..दो दशक पहले ये राजस्थान से छोटी और सुंदर बैलगाडियो से आते थे पर इस बार उन्होंने इसका उपयोंग नहीं किया था.जब खुद को लाले हो तो फिर बैलों का चारा कहाँ से दें . छोटे बच्चे भी साथ में मीलों दूर अंतहीन यात्रा..लोहे को पीट-पीट कर लोहे सी जिन्दगी,,बच्चे साथ भट्टी का पंखा चलते,निर्मित समान का मोल भाव करते हुए ये यायावरी महिलाये ये भी बताती है कि, उनके बनाये सामान  में ऐसा पानी चढ़ाया गया है कि वह  बाजार में मिलने वाले औजार से ये अधिक टिकाऊ है ,,!

शनिवार, 14 दिसंबर 2013

धान के समर्थन मूल्य पर राजनीति



छतीसगढ़ में कोई किसान नेता नजर नहीं आता पर इस अंचल के धान उत्पादक किसान को कदाचित इसकी दरकार भी नहीं, ये काम राजनीतिक दल ही वोट बैंक साधने के लिए पूरा के रहे है..दिसम्बर में इन दिनों देर से उत्पादन देने वाली धान की फसल खेतों से खलिहानों तक पहुंच चुकी है,खेतिहर परिवार मिसाई करने में जुटे हैं,ताकि समिति में ले जाके समर्थन मूल्य पर बोनस सहित धान को बेचा जाए.

इस बार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने धान का मूल्य 2100 प्रति क्विंटल करने का वादा किया था और कांग्रेस ने दो हज़ार रूपये प्रति क्विंटल का वादा किया था.चुनाव बाद डा.रमन सिंह ने पहले दिन ही घोषित किया धान पर खरीदी के बाद तीन सौ रूपये प्रति क्विंटल किसानो की तत्काल बोनस दिया जायेगा..! इतना ही नहीं शपथ लेने के बाद उन्होंने प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिख कर धान का समर्थन मूल्य बढ़ा कर 2100 प्रति क्विंटल करने के लिए कहा है.


डा. रमन सिंह ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं, पहला तो उन्होंने राज्य के बहुसंख्यक धान उत्पादक किसानों को ये सन्देश दे दिया है की वो और उनका दल किसानों का हितचिन्तक है और दूसरा यदि आसन्न लोकसभा चुनाव में यदि धान का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ा तो भाजपा के पास ज्वलंत मुद्दा हाथ में रहेगा. अब गेंदे केंद्रीय कृषि मंत्री चरण दास महत के पाले में है की वो छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए केंद्र में कितना जोर लगा पाते हैं.यदि वे सफल हुए तो भी पहल रमन सिंह ने की है ये श्रेय उनको ही मिलेगा और नहीं सफल हुए तो कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतान होगा..!

हर वास्तु के लागत पर आधारित मूल्य निर्माता तय करता है, पर किसान के साथ ये नहीं,वो तो उत्पादन करता है मूल्य सरकार तय करती है,वो भी राजनीति के मद्देनजर.क्या किसान वोट बैंक बने रहेगे और उनका भाग्य रजनीति कारकों पर आश्रित रहेगा,या  कभी इस राज्य से कोई किसान नेता उभरेगा ..फ़िलहाल ये लगता तो नहीं है..!

शुक्रवार, 13 दिसंबर 2013

पत्ते फूल से सुंदर


''मेरा छोटे भाई प्रवेश और बहू कीर्ति चड्ढा इन दिनों खुश हैं, उनकी लान में लगे,'पनचीटिया' का सारे साल हरा या रूखे-सूखे पेड़ पर इन दिनों जो जम कर बहार आई है, पखवाड़े तक ये पेड़ इसी तरह श्वेत बना रहेगा, जैसे उसपर बर्फबारी हुई है,या किसी भद्र व्यक्ति के पूरे बाल एक साथ सफ़ेद हो गए हों...फिर इसके पत्ते रंग बदल कर हरे हो जायेगे ..!

किसी शौक़ीन के लिए के लक्ष्य तक पहुँचाना बड़ा सुखद होता है..ये पेड़ वो सुख अपने लगावनहार को दे राह है..दो पेड़ और भी लगा रखे है जिन पर अगले दो तीन साल  में बहार आएगी और तब लगेगा दिसम्बर ने यहाँ पेड़ों पर स्नोफाल हो गया है..वैसे ये एक पेड़ ही इसका एहसास दिलाने की लिए काफी है..